फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेराबंदी कर पुलिस ने सात मवेशियों को कराया मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव के समीप मंगलवार को घेराबंदी कर पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से सात मवेशियों को मुक्त कराया। आरोपी के खिलाफ गौवध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि एक पशु तस्कर कुछ मवेशियों को वध के लिए बिहार की तरफ लेकर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए फोर्स के साथ उप निरीक्षक आशीष सिंह ने पकरहट गांव के समीप कर्मनाशा नदी के पास घेराबंदी कर मवेशियों को लेकर जा रही पिकअप को पकड़ लिया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें सात गोवंश मिले। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर एक तस्कर फरार हो गया जबकि एक आरोपी पकड़ा गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए ओमप्रकाश खरवार पुत्र विश्वनाथ खरवार निवासी जमुनीनार थाना अधौरा बिहार के खिलाफ पशु क्रूरता सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। कहा कि फरार तस्कर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें