फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के साथ गांजा तस्करों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के करनहवा गांव के समीप मंगलवार को घेराबंदी कर पुलिस ने इनोवा सवार दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से दो तमंचा, तीन कारतूस मिला। वाहन के सीट के नीचे और केबिन में छिपाकर रखा एक क्विंटल 67 किग्रा गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। यह जानकारी पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने पत्रकारों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए क्षेत्राधिकारियों की अगुवाई में कार्यवाही चल रही है। मंगलवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की अंतर्रप्रांतीय अवैध मादक पदार्थ के कुछ सदस्य इनोवा से गांजा लेकर आने वाले है। एएसपी ओपी सिंह और घोरावल सीओ राम आशीष यादव के निर्देशन में करनहवा गांव के पास मिर्जापुर-हिंदुआरी मार्ग पर फोर्स के साथ करमा थानाध्यक्ष देवतानंद सिंह, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप सिंह एसओजी प्रभारी अमित त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह ने वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने इनोवा कार को रोका तो चालक चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पहले ही वाहन खड़ा कर एक युवक के साथ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने दौड़ा कर उन्हें पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वाहन में गांजा है। एसपी ने बताया वाहन में नौ बोरी में एक क्विंटल 67 किग्रा गांजा मिला। तलाशी लेने पर पकड़े गए वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के खरादन गांव निवासी वेद प्रकाश यादव और बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी रंजीत वर्मा के पास से एक-एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस मिला। गांजा लदे वाहन को सीज कर दिया गया। तस्करों को पकड़ने में कांस्टेबल जगदीश मौर्य, अरविंद सिंह, जितेंद्र पांडेय, वीरेंद्र कुशवाहा, हरिकेश यादव, जितेंद्र यादव, रितेश पटेल, अमर सिंह, सौरभ राय, प्रकाश सिंह, दिलिप कश्यप, अमित सिंह का अहम योगदान रहा। एसपी ने कहा कि इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 25 हजार नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें