सोनभद्र जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनौली गांव के पास शुक्रवार को घेराबंदी कर पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े युवकों के पास से तीन सौ ग्राम हेरोइन मिली, जिसकी कीमत 30 लाख बताई जा रही है। यह जानकारी रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सीओ सिटी राजकुमार तिवारी को सूचना मिली कि गैर जिले से दो युवक भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर रॉबर्ट्सगंज पहुंचने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस बल के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा, एसओजी प्रभारी साजिद सिद्दीकी, स्वाट टीम प्रभारी अमित त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी सरोजमा सिंह ने बभनौली गांव के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।