छत्तीसगढ़ बॉर्डर कनहर डूब क्षेत्र मैं कांबिंग करते पुलिस और पीएसी के जवान
- फोटो : SONBHADRA
दुद्धी। अमवार पुलिस चौकी क्षेत्र के डूब गांव गोहड़ा व भीसुर में बृहस्पतिवार को पुलिस व पीएसी के जवानों ने कांबिंग की। सुबह 10 बजे से शुरू हुई कांबिंग दोपहर दो बजे तक चली। अमवार चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने ग्रामीणों से नक्सलियों की गतिविधियों की के बारे में पूछताछ की।
ग्रामीणों से पूछा कि यदि कोई अजनबी व्यक्ति आपको डराए, धमकाए तो उसकी सूचना पुलिस को दें। इससे समय रहते पुलिस आपको सहायता दे सकेगी। गांव में कोई भी अवांछित गतिविधियों में दिखे तो इसकी गोपनीय सूचना पुलिस को दें। बताने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान पीएसी के प्लाटून कमांडर सूर्यनाथ एक प्लाटून पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे।