फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाली गिरने से पोल और तार टूटे, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
केवल ग्राम पंचायत स्थित उपकेंद्र से करीब 20 घंटे से कई गांवों में बिजली आपूर्ति न होने से स्थानीय लोग भीषण गर्मी और तपिश से बिलबिला गए। बुधवार की सुबह मुख्य मार्ग से मुड़िसेमर जाने वाले रास्ते पर आम के पेड़ की एक डाली बिजली के तार पर गिरने से दो खंभे टूट कर मेन रोड पर गिर गए। इस नाते घंटे भर बड़े वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

बिजली विभाग में संविदा पर तैनात कर्मियों ने रोड पर गिरे खंभे व तारों को हटाया तब जाकर मुड़िसेमर मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों का आवागमन बहाल हो सका। टूटे खंभे व तार को हटा रहे संविदा कर्मी संजय गुप्ता ने कहा कि खंभा बदलने के लिए नए खंभे की व्यवस्था की जा रही है। करीब 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। मंगलवार को पूरी रात बिजली न रहने से घरों में छोटे-छोटे बच्चे व गृहणियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बुधवार को पूरे दिन आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने लोगों से तत्काल इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें