फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पीएम मोदी 11 को करेंगे ओबरा सी परियोजना का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नवनिर्मित 1320 मेगावाट की ओबरा-सी परियोजना के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई है। पीएम मोदी 11 अप्रैल को वाराणसी आगमन के दौरान इस परियोजना का लोकार्पण कर सकते हैं। करीब 13 हजार करोड़ की लागत से बनी इस परियोजना के लोकार्पण के लिए परियोजना प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

ओबरा-सी में 660 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां हैं। इसमें पहली इकाई से पिछले साल ही उत्पादन शुरू करा दिया गया था। दूसरी इकाई भी ट्रायल में सफल रही है। इसे कॉमर्शियल लोड पर लाने की तैयारी है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी बिजली परियोजना का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. आरके अग्रवाल ने बताया कि 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन के दौरान ओबरा सी परियोजना के लोकार्पण की सूचना मौखिक रूप से प्राप्त हुई है। अभी अधिकृत रूप से सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बताया कि दूसरी इकाई को 11 अप्रैल से पूर्व काॅमर्शियल लोड पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए निगम मुख्यालय से लगातार निगरानी की जा रही है। गौरतलब है कि ओबरा सी की पहली इकाई बीते 09 फरवरी 2024 से कामर्शियल लोड पर संचालित है। दूसरी इकाई के भी काॅमर्शियल लोड पर आ जाने के बाद प्रदेश को 660 मेगावाट अतिरिक्त बिजली उपलब्ध होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें