फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मां कात्यायनी को चढ़ाई नारियल-चुनरी, दुर्गा सप्तशती का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन बृहस्पतिवार को मां दुर्गा के छठवें स्वरूप देवी कात्यायनी की पूजा हुई। नारियल-चुनरी लेकर मंदिरों में भक्त सुबह से ही लंबी कतार लगाए रहे। मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। दुर्गा सप्तशती, चालीसा का पाठ कर श्रद्धालुओं ने मां की आरती उतारी।
विज्ञापन

मां दुर्गा का छठवां स्वरूप देवी कात्यायनी का है। मां मनोवांछित फल देने वाली हैं। इनकी आराधना से धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है। देवी के दर्शन के लिए नगर के मेन चौक स्थित शीतला मंदिर, अंबेडकरनगर स्थित कड़े शीतला मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं-पुरुषों की भीड़ लगी रही। भक्तों ने विविध अनुष्ठान भी किए। इसके अलावा मां कुंडवासिनी धाम, अमिला धाम, शक्तिनगर में ज्वालामुखी मंदिर में भी हजारों की तादाद में भक्त पहुंचे। मां के दरबार में हाजिरी लगाकर नारियल-चुनरी चढ़ाई। कृपापात्र बनाने की कामना की। उधर, डाला स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे से दर्शनार्थियों का रेला नगा रहा। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गुंज उठा। वैष्णो मंदिर के प्रधान पुजारी श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मां दुर्गा की नवशक्ति का छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की उपासना का दिन है। इनके पूजन से अद्भुत शक्ति का संचार होता है और दुश्मनों का संहार करने में यह सक्षम बनाती हैं। इनका ध्यान गोधुलि बेला में करना चहिए। मां कात्यायनी के आशीर्वाद से जगत के समस्त रुके कार्य पूर्ण हो जाते हैं। मंदिर में हलुआ चने का प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में बांए तरफ मुडंन स्थल पर भी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें