फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के खर्चे काट अतिथियों में बांटे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पर्यावरण संरक्षण के लिए नवदंपती ने अनूठी पहल की है। शादी के खर्चे काटकर बहूभोज में आए अतिथियों को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर तीन सौ आम के कलमी पौधे वितरित किए। खुद भी नीम का पौधा लगाकर जीवन की नई शुरुआत की। सदर ब्लाक के भोगर गांव में नवदंपती की इस पहल की खूब चर्चा है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के भोगर गांव निवासी बृजेश रत्न मौर्य किराने की दुकान चलाते हैं। नगवां थाना क्षेत्र के डोरिया निवासी मंजू संग 25 मई को उनकी शादी हुई। दहेजरहित इस शादी के तमाम खर्चों के अतिरिक्त आम के पौधों के वितरण के लिए धन की व्यवस्था की खातिर बृजेश ने अपने लिए शेरवानी नहीं खरीदी। वाहनों में कटौती करते हुए मैजिक से बरात ले गए। आर्केस्ट्रा कैंसिल कर 30 हजार रुपयों की बचत की। इसी धन से 300 कलमी आम के पौधे खरीद कर अतिथियों में रिटर्न गिफ्ट के रुप में बांट दिया। इस कार्य के लिए बृजेश ने अपने घरवालों, अपनी पत्नी व ससुराल वालों को समझाकर पहले उनकी सहमति ली और जिले में पहली बार इस प्रकार के अनूठे आयोजन को सफलता पूर्वक परिणित किया। बृजेश के इस कार्य में प्रकृति विधान फाउंडेशन का सराहनीय योगदान रहा। बृजेश व अंजू की इस पहल को गांव वालों सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने सराहा और अपने घरों में भी होने वाली शादियों सहित तमाम कार्यक्रमों में पौधे बांटने की परंपरा की शुरुआत का संकल्प लिया। नवविवाहित दंपती बृजेश और अंजू ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि उनकी शादी यादगार बने, जिससे लोगों में कुछ सार्थक संदेश जाए। पर्यावरण की सुरक्षा और प्रदूषण से मुक्ति के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा सके। इस मौके पर प्रकृति विधान फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार केसरी, सचिव आशीष पाल, सिद्धार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष सिंह, उत्सव ट्रस्ट के आशीष पाठक, विनीत श्रीवास्तव, विकास राज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें