फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: प्रेमी को नहीं पसंद आई गैर मर्द से आशनाई, प्रेमिका से ही युवक को बुलवाया, किया अपहरण फिर...

Wed, 17 Apr 2024 06:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: बृजेश की प्रतिभा से नजदीकी थी। दोनों में फोन पर बातचीत होती थी। प्रतिभा के प्रेमी राजा बाबू को यह पता चला तो उसने नाराजगी जताई। इसके बाद प्रतिभा ने बृजेश को बातचीत से मना किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर प्रतिभा और राजाबाबू ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
पिपरी सीओ अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की साजिश रच रहे प्रेमी जोड़े समेत तीन को पिपरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके चंगुल से अपहृत युवक को भी उनके चंगुल से मुक्त कराया है। वारदात में शामिल महिला ने अपने परिचित युवक को मिलने का झांसा देकर दुद्धी बुलाया और फिर रास्ते से उसका अपहरण कर बंधक बना लिया था। 

विज्ञापन


घटना के पीछे महिला से फोन पर बातचीत करना वजह बना था। पुलिस ने दावा किया कि महिला के प्रेमी को यह पसंद नहीं था। समझाने के बाद भी युवक ने बातचीत बंद नहीं की तो आरोपियों ने यह साजिश रची। मामला रेणुकूट की हिंडाल्को कॉलोनी का है।

विज्ञापन


पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि हिंडाल्को कॉलोनी निवासी बृजेश पांडेय 15 अप्रैल की शाम तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए दुद्धी जाने की बात कह घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं था। काफी खोजबीन के बाद पत्नी कुसुम पांडेय ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर पति के अपहरण की आशंका जताई। केस दर्ज पुलिस ने छानबीन शुरू की। 

पिपरी एसओ राजेश सिंह व रेणुकूट चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। पुलिस ने सर्विलांस से बृजेश के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल खंगाला तो दुद्धी के डुमरडीहा गांव निवासी प्रतिभा मिश्रा की भूमिका संदिग्ध मिली। प्रतिभा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आया। डुमरडीहा गांव से पुलिस ने अपहृत युवक बृजेश को मुक्त कराते हुए प्रतिभा, उसके प्रेमी दुद्धी निवासी राजा सिंह उर्फ राजा बाबू और विकास वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि प्रतिभा ने धोखे से मिलने के बहाने बृजेश को दुद्धी बुलाया। रास्ते में ही उसका अपहरण कर लिया और उसे डूमरडीहा ले गए। इस वारदात में राजाबाबू के दोस्त बृजेश वर्मा का भी सहयोग रहा। बताया कि तीनों बृजेश की हत्या करना चाहते थे, मगर दिन का समय होने के कारण उनका मन बदला। वह बुधवार को रात होने का इंतजार कर रहे थे। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें