घटना अनपरा बाजार की है। महिला दवा की दुकान पर खड़ी है तभी पीछे से एक युवक आता है और पर्स पर हाथ साफ कर फरार हो जाता है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रेणुसागर चौकी अंतर्गत अनपरा बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर से उचक्का दिनदहाड़े महिला का पर्स लेकर फरार हो गया। घटना दुकान के सीसी टीवी में कैद हुई है। पुलिस फुटेज से आरोपी युवक की पहचान कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटना बृहस्पतिवार की दोपहर बाद की है। अनपरा बाजार के महावीर चौक स्थित मेडिकल स्टोर पर सिदहवां निवासी महिला बिंदा देवी दवा लेने गई हुई थी। खरीदारी के दौरान महिला ने दुकान के काउंटर पर अपना पर्स रखा।
तभी एक युवक आया और झपट्टा मारकर पर्स ले लिया और भागने लगा। महिला शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ी, लेकिन तब तक युवक काफी युवक दूर निकल चुका था। महिला के मुताबिक पर्स में करीब पांच हजार रुपये थे।
विज्ञापन
राहगीरों से मोबाइल मांगकर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की। प्रभारी निरीक्षक अनपरा की शिव प्रताप वर्मा की माने तो महिला ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।