जिला संयुक्त चिकित्सालय लोढ़ी परिसर में मंगलवार को 20 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन कर्मचारी संघ ने बांह पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। मांगे पूरी होने तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने वेतनमान में बढ़ोतरी की मांग रखी। कहा कि 16 दिसंबर तक संविदा फार्मासिस्ट कर्मचारी दो घंटे तक कार्य बहिष्कार कर विरोध जताते रहेंगे। अगर मांगे पूरी नहीं हुईं तो हम उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। इस मौके पर विनय अग्रवाल, अजय कुमार सिंह, टीएन तिवारी, सुरेंद्र दुबे, शैलेश प्रजापति, रामनिवास, सत्येंद्र सिंह, अनुराग पांडेय, रामप्रकाश, अनिल यादव आदि रहे।