फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अफसरों के सामने ही बिना हेलमेट पहुंचे बाइक सवारों को दिया जा रहा था पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। नो हेलमेट-नो फ्यूल के निर्देशों का जिले के पेट्रोल पंपों पर पालन नहीं हो रहा। बुधवार को एआरटीओ और यातायात निरीक्षक पंपों के निरीक्षण पर निकले तो बिना हेलमेट बाइक सवारों को खुलेआम पेट्रोल बिक्री करते देख हतप्रभ रह गए। इस दौरान 13 बाइक सवारों का चालान किया गया। पंप संचालकों को भी कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे रोकने के लिए 26 जनवरी से जिले में नो हेलमेट-नो फ्यूल का आदेश लागू है। इसके तहत बिना हेलमेट पहने किसी बाइक सवार को पेट्रोल नहीं दिया जाना है। डीएम और डीएसओ के स्तर से इस बारे में सभी पंप मालिकों को निर्देश जारी किए गए हैं। शुरुआत में एक-दो दिनों के बाद यह व्यवस्था बेपटरी हो गई है। नगर सहित जिले के पंपों पर धड़ल्ले से बिना हेलमेट लगाए बाइक वालों को पेट्रोल बेचा जा रहा है। बृहस्पतिवार को एआरटीओ धनबीर यादव और यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह के निरीक्षण में भी इसकी पोल खुली। अधिकारियों ने रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर स्थित तीनों पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। कहीं भी नियमों का पालन नहीं हो रहा था। एक पंप 5-6 बाइक सवार बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के लिए खड़े थे। कुछ ऐसी ही स्थिति मारकुंडी व चोपन स्थित पंपों की भी दिखी। लोढ़ी स्थित नगर पालिका के पंप पर भी नियमों की अनदेखी कर पेट्रोल बिक्री की जा रही थी। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पंप मालिकों व कर्मियों को हिदायत दी गई। यातायात निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे 13 बाइक सवारों का चालान किया गया है। पंप मालिकों को भी हिदायत दी गई है। जांच रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें