सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहां ग्राम पंचायत के बीयाडांड गांव में शुक्रवार को नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
बीजपुर थाना क्षेत्र के पिपरहर मोड़ के पास शुक्रवार को दोपहर में तिलक चढ़ाने जा रही पिकअप पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर बीजपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
कैम्हाडांड पिंडारी से सरना छत्तीसगढ़ पिकअप पर सवार होकर कई लोग तिलक चढ़ाने जा रहे थे। इस बीच रास्ते पिकअप पिपरहर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में विफन, रामकिशुन, चंदन, रामबिलास, राकेश प्रसाद,विजयलाल, दिनेश कुमार, राजकुमार, चंद्रिका प्रसाद, विजय कुमार, अमरजीत, अंकुश कुमार, मनीषा, रमेश कुमार वर्ष शामिल हैं। पिकअप पलटते ही चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल 112 तथा 108 को दी।