फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुफा से मिले हथियार एवं विस्फोटक सामग्री

Mon, 23 Feb 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिहार बार्डर पर कांबिंग कर रही पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम  को रविवार की शाम बड़ी  सफलता हाथ लगी। निचला मड़पा के जंगल में कांबिंग के दौरान टीम को एक गुफा से एक रिवाल्वर,  एक तमंचा, दो बंदूकें और विस्फोटक 

सामग्री मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया था जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
बिहार से सटे जिले की सीमा में नक्सलियों की चहलकदमी को लेकर मांची थाना और सीआरपीएफ की टीम संयुक्त रूप से

मांची, बाकी, कजियारी, सुअरसोत, चरगड़ा, मड़पा, खोड़ैला, बड़ैला के जंगलों में लगातार कांबिंग कर रही है। रविवार की शाम मांची के एसओ मातादीन बिंद, सीआरपीएफ मांची के कमांडेंट सुरेंद्र चौधरी, डिप्टी कमांडेंट पीपी सिंह, मेजर शंभू सिंह,
विज्ञापन


 बृजमोहन यादव, इंस्पेक्टर आरडी खान जवानों के साथ चरगड़ा और मड़पा के जंगल में कांबिंग करने के लिए निकले थे।  इस दौरान निचला मड़पा के जंगल में एक गुफा में

ये हथियार लावारिस हाल में मिले। एसओ मातादीन बिंद के मुताबिक कांबिंग के दौरान 38 बोर का एक रिवाल्वर, 315 बोर की दो बंदूकें, 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, 12 डेटोनेटर और छह जिलेटिन राड लावारिस हाल में पड़े
विज्ञापन


मिले। हथियार और विस्फोटकों के मिलने के बाद कांबिंग और बढ़ा दी गई है। इस दौरान मड़पा के जंगल से एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया था। मांची पुलिस ने उससे पूछताछ कर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें