फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका के वार्ड बीस में सड़क मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
जल निगम की ओर से जेसीबी से खुदाई कर पाइप लाइन बिछाए जाने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी वजह से नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर 20 शास्त्रीनगर के रहवासियों को आवागमन में घोर परेशानी हो रही है। इससे आजिज आकर बुधवार को रहवासियों ने नपा प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। इसके अलावा डीएम को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों नागेंद्र प्रसाद, ज्ञानेंद्र कुमार और अजय मौर्या ने कहा कि एकमात्र सड़क शास्त्रीनगर के लोगों के आवागमन के लिए है। जिसे जेसीबी के जरिए खुदाई करके जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछा दी गई है, लेकिन सड़क पर कचड़ा छोड़ दिया गया है। इतना ही नहीं जगह-जगह खुदाई करके छोड़ दिया गया है। कहा कि शीघ्र क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं कराई जाती तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में चंद्रपाल, रिंकी, धनवंती वर्मा, गुंजा, सुमन, अजय, इंद्रजीत, विकास मौर्या, सुरेश, नरायण चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें