फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 14 शिविरों में लोगों का किया उपचार

विज्ञापन
शाहगंज में लगे स्वस्थ शिविर में मरीजों का उपचार करती चिकित्सकों की टीम। -स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सोनभद्र। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 14 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए इसका 1000 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की टीम ने मुख्यालय सहित चार जगहों पर सेवाएं दी। शुगर, रक्तचाप के कई नए मरीज तो सामने आए ही। साफ-सफाई के प्रति उदासीनता के चलते संक्रामक रोगों से भी कई मरीज पाए गए। महिलाओं में सबसे ज्यादा शिकायत कमर और घुटना दर्द की मिली। गंभीर रोग वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज आकर दिखाने की सलाह दी गई। रॉबर्ट्सगंज कस्बे में हाइडिल कॉलोनी के पास काशीराम आवास कॉलोनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में लगे शिविर की अगुवाई कर रहे मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर/जनरल सर्जन डॉ. प्रशांत शुक्ला ने 92 मरीजों का चेकअप-उपचार किया।
विज्ञापन

इस दौरान एमबीबीएस छात्र गौरव कुमार, अंकित यादव, देवेश, भावी राघव आदि ने सहयोगी की भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें