फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 10 बजे से बंटना था सिलिंडर, सुबह 5 बजे से लगी कतार, आधे से ज्यादा मायूस लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद रसोई गैस के लिए उपभोक्ताओं की परेशानी खत्म नहीं हो रही। बुकिंग के बाद भी समय से सिलिंडर न मिलने से उपभोक्ता गैस एजेंसी पर पहुंचकर लाइन लगाने को मजबूर हैं। शनिवार को सतौहा गांव में भारत गैस एजेंसी पर लंबी लाइन लगी रही। यहां सुबह 10 बजे गोदाम खुलने से पहले पांच बजे से ही सिलिंडर पाने के लिए पहुंच गए थे। वहां भीड़ ज्यादा होने की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और वितरण चालू करवाया।
विज्ञापन

घोरावल नगर और ग्रामीण इलाकों में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति सीमित है, इसकी तुलना में मांग अधिक है। लगन का सीजन शुरू होने के कारण भी मांग बढ़ी है। सतौहा गांव में भारत गैस एजेंसी के गोदाम पर बीते चार अप्रैल को सिलिंडर आया था, लेकिन कम मात्रा के कारण सभी उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाया। 700 उपभोक्ता से अधिक सिलिंडर लेने पहुंचे। सुबह 10 बजे से सिलिंडर वितरण शुरू हुआ। महेंद्र भारती, रिंकू, जयप्रकाश कमलेश कुमार, राजेश कुमार, धीरज, शंकर आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने से घर में भोजन बनाने में दिक्कत आ रही है। इंडक्शन चूल्हा भी खरीदा गया है, लेकिन लाइट न रहने पर वह अभी काम नहीं करता। इस संबंध में गैस एजेंसी के प्रबंधक शेषधर पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह 320 सिलिंडर आया उसे उपभोक्ताओं में वितरित किया गया। अब आपूर्ति आने पर सिलिंडर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की ऑनलाइन डीएसी होती है सिर्फ उन्हें सिलिंडर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें