फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: सड़क में गड्ढों से नाराज लोगों ने कीचड़ में लेटकर किया प्रदर्शन, राबर्ट्सगंज-घोरावल मुख्य मार्ग को किया जाम

Sun, 03 Oct 2021 03:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र में राबर्ट्सगंज से घोरावल मार्ग को प्रमुख राज्य मार्ग में शामिल किया जा चुका है। वर्तमान समय से सरकार सड़कों की गड्ढामुक्ति के लिए अभियान चला रही है, लेकिन इस बदहाल मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है। 
विज्ञापन
सड़क में गड्ढों से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में क्षतिग्रस्त सड़क पर आए दिन हो रहे हादसों से नाराज लोग रविवार को आंदोलित हो गए। राबर्ट्सगंज-घोरावल मुख्य मार्ग पर कम्हारी गांव के पास प्रदर्शन करते हुए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी इस कदर उग्र थे कि विरोध जताने के लिए गड्ढों में भरे पानी के बीच लेट गए।

विज्ञापन


जाम से मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। राबर्ट्सगंज से घोरावल मार्ग को प्रमुख राज्य मार्ग में शामिल किया जा चुका है। इस मार्ग से अक्सर वीआईपी का आवागमन भी होता रहता है। वर्तमान समय से सरकार सड़कों की गड्ढामुक्ति के लिए अभियान चला रही है, लेकिन इस बदहाल मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है।

सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कम्हारी गांव के पास स्थिति सबसे खराब है। बारिश का पानी भरने के बाद गड्ढे खतरनाक रुप ले चुके हैं। इसमें आए दिन राहगीर गिरकर चोटहिल हो रहे हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को गांव के सामने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क की बदहाली के विरोध में नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। कुछ लोग सड़क के गड्ढों में भरे पानी के बीच लेट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापक आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन से मुख्य मार्ग पर आवागमन ठहर गया। सूचना पर 112 नंबर की टीम मौके पर पहुंच गई। जाम लगाए लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। करीब आधे घंटे बाद लोग जाम खत्म करने पर राजी हुए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इस बार व्यापक आंदोलन होगा। विरोध प्रदर्शन में सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन सिंह, राजेश, धीरज, राजकुमार, सूरज, विष्णु, राहुल, पिंटू, राजू, शुभम, मोनू, सोनू, सुरेश, मुकेश, पंकज, पार्वती, संध्या, प्रिया, अनीता, सौम्या आदि शामिल रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें