फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में घायल की मौत के बाद भड़के लोग, सीओ का वाहन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के ओरगाईं गांव में पांच दिन पहले हुए सड़क हादसे में घायल की मौत के बाद शनिवार को ग्रामीण उग्र हो गए। देर शाम रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों ने सीओ सदर की गाड़ी रोक ली। वह दुर्घटना करने वाले बाइक चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सीओ ने उन्हें समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

ओरगाईं गांव निवासी मोती विश्वकर्मा (52) गत 22 जुलाई को पैदल घर जाते समय ओरगाईं मोड़ के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में मोती गंभीर रूप से घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टराें ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया था। शनिवार को वहां उपचार के दौरान मोती की मौत हो गई। देर शाम परिजन शव लेकर घर पहुंचे। मौत की खबर मिलने के बाद लोग उग्र हो गए और सड़क पर उतर आए। इसी बीच रात करीब आठ सीओ सदर संजीव कटियार पन्नूगंज से रॉबर्ट्रसगंज लौट रहे थे। ग्रामीणों ने सड़क जाम करने हुए उनका वाहन रोक लिया।
आरोपी बाइक चालक के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना पाकर पन्नूगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले में 24 जुलाई को परिजनों की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक पर केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। सीओ ने मामले में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें