फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खजाने की खोज में खुदाई कर रहे लोगों की पिटाई, ग्रामीणों ने चोर समझाकर किया हमला

Mon, 24 Aug 2020 01:19 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के कनहरा गांव के भोरहर टोला में रविवार को भोर में एक खेत में खजाने की खोज में खोदाई कर रहे लोगों पर ग्रामीणों ने चोर समझकर हमला कर दिया। इस दौरान दो लोग भाग निकले जबकि एक व्यक्ति चोपन थाना क्षेत्र के कोठा टोला निवासी अजय चौधरी की ग्रामीणों ने पिटाई कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर पुलिस दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक ओबरा कृष्ण अवतार सिंह के मुताबिक, रविवार को भोर में चोपन थाना क्षेत्र के कोठा टोला निवासी अजय चौधरी और दो अन्य लोग कनहरा गांव के भोरहर टोला में एक खेत में खोदाई कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने चोर समझकर हमला कर दिया।

दो लोग भाग निकले लेकिन अजय को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर घायल कर दिया। अजय ने दोपहर बाद करीब दो बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अजय का मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अजय की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें