नगरपालिका क्षेत्र के ब्रह्मनगर महाल में मटमैले पानी की आपूर्ति और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत न किए लोगों में नाराजगी है। शुक्रवार की सुबह ब्रह्मनगर के लोगों ने प्रदर्शन कर नगरपालिका के ईओ और अध्यक्ष पर जमकर भड़ास निकाली।
भरत, आशीष केशरी, राहुल, हारिशंकर, क्षितिज सिंह आदि का कहना था कि नगर क्षेत्र में पेयजल को लेकर संबंधित ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब इसकी शिकायत की जा रही है तो कभी जल निगम तो कभी कर्मियों की दिक्कत का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया जा रहा है। रहवासियों का कहना था कि तीन महीने से वह दिक्कत झेल रहे हैं, इसको लेकर नगरपालिका अध्यक्ष से लेकर डीएम तक गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सुरेंद्र, प्रकाश, विनोद श्रीवास्तव, आलोक कुमार, काशी, पवन मिश्रा आदि ने भी नाराजगी जताई। कहा कि जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो मामले में आंदोलन के साथ ही अदालत का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। इस मौके पर मनोज सिंह, रामायण सिंह, विमलेश्ध, आशा देवी आदि मौजूद रहीं।