फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दोबारा संचालित होते मिला 15 दिन पहले बंद कराया गया पैथॉलाजी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। डिप्टी सीएमओ डॉ. रामकुंवर ने बुधवार को टीम के साथ बीजपुर क्षेत्र में संचालित क्लीनिक, दवाखाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीजपुर में करीब एक पखवाड़ा पूर्व बंद कराए गए पैथॉलाजी सेंटर का संचालन दोबारा होते मिला। उसे सील करते हुए संचालक को नोटिस जारी किया गया। उधर, निरीक्षण की खबर पाकर कई क्लीनिक बंद कर संचालक फरार हो गए थे।
विज्ञापन

एनटीपीसी स्वागत द्वार के पास बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे डेंटल क्लीनिक का संचालन कर रहे आशीष गुप्ता को तीन दिन की मोहलत देकर रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा। बिना रजिट्रेशन के डेंटल क्लीनिक संचालन न करने की हिदायत दी। बीजपुर बाजार में बिना अनुमति के सोनभद्र पैथालॉजी सेंटर संचालित होते मिला, पखवाड़े भर पूर्व इस सेंटर को बंद कराते हुए संचालन न कराने की हिदायत दी गई थी। सेंटर को सील कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में इस समय बुखार, खांसी सहित अन्य मौसमी बीमारी फैली है। इससे क्षेत्र में बिना पंजीकरण के खुले क्लीनिक संचालक मरीजों का शोषण खूब कर रहे हैं। इस संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. अश्विनी कुमार ने बताया कि शिकायत मिल रही है। अवैध क्लीनिक संचालकों पर विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें