रेणुकूट। हिण्डालको कर्मचारी मनोरंजनालय की ओर से स्टाफ क्लब तरणताल में दो दिवसीय तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बालकों के ग्रुप एक के 50 मीटर फ्री स्टाइल में संस्कार ने प्रथम, यश श्रीवास्तव ने द्वितीय, सौ मीटर फ्री स्टाइल में श्रेयांस ने प्रथम, यश श्रीवास्तव द्वितीय तथा सौ एवं दो सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दीपक कुमार ने प्रथम जबकि कृष्णा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालकों के द्वितीय ग्रुप के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हरिओम ने प्रथम एवं रामकुमार ने द्वितीय तथा सौ मीटर फ्री स्टाइल में रामकुमार ने प्रथम व अरिहंत जैन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं के प्रथम ग्रुप के 50 व सौ मीटर फ्री स्टाइल में वैशाली जैन ने प्रथम व सौम्या सिंह ने द्वितीय, द्वितीय ग्रुप में 50 मीटर बैक स्ट्रोक में राधिका मोदी ने प्रथम व शुभांगी राय ने द्वितीय तथा बालिकाओं के ही तृतीय ग्रुप में 50 मीटर फ्री स्टाइल में यशी सिंह ने प्रथम व नंदिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के पूर्व, मुख्य अतिथि, हिण्डाल्को तैराकी संघ के अध्यक्ष तथा संस्थान के महाप्रबंधक कर्मचारी संबंध वीएन ठाकुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शकों के साथ-साथ हिण्डाल्को के अधिकारी अमरपाल सिंह, पवन कुमार राय, आर.पी. सिंह, संजय कुमार सिंह, सुदेश्वर प्रसाद, अर्पित त्रिवेदी, गोपाल सिंह व स्वीमिंग कोच भोला दूबे आदि उपस्थित रहे।