फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से युवती की मौत

Thu, 22 Jun 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के महरुआ थाने में खड़ी मार्ग दुर्घटना के बाद पकड़ कर लाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में बुधवार की रात ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से दबकर अनीता(18) की मौत हो गई, जबकि सुनीता (18) गंभीर रूप से घायल हो गई। सुनीता को घोरावल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर बगैर पुलिस को सूचना दिए ही शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।       
पेढ़ गांव की करीब आधा दर्जन महिलाएं एक ट्रैक्टर-ट्राली पर बैठकर बुधवार की रात करीब नौ बजे पत्थर लादने के लिए जा रही थी। गांव में ही जाते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर- ट्राली पलट गया। हादसे में पेढ़ निवासी अनीता ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए घोरावल नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुनीता के परिवारीजनों े का कहना है कि रात में पत्थर लादने के लिए उन लोगों को ले जाया जा रहा था। गुरुवार की सुबह अनीता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि प्रशासन के दावे के विपरीत क्षेत्र में खनन का कार्य जोरों पर है। उधर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। अगर पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांडर जीप ने वृद्ध का पैर कुचला,रेफर  
 नगर के संकट मोचन तिराहे पर गुरुवार की सुबह कमांडर जीप अनियंत्रित होकर कस्बा निवासी वार्ड नंबर 11 निवासी  शिवलोचन जायसवाल (75) के बायें पैर के पंजे को कुचल दिया, जिससे पैर का पंजा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत  दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि शिवलोचन रोज की भांति संकट मोचन मंदिर दर्शन करके सुबह करीब नौ बजे घर वापस होने को सड़क पार कर रहे थे कि बैक कर रहे कमांडर जीप का पिछला चक्का उनके पैर पर चढ़ गया। चालक जब तक समझ पाता कि एक बार पुन: वही चक्का उनके पैर पर चढ़ गया। जिससे उनका पैर का पंजा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस जीप को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें