फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मानदेय बढ़ाने के लिए पंचायत सहायकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को पंचायत सहायकों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पंचायत सहायकों का कहना है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर तैनात हैं। ग्राम पंचायत सचिवालय पर ऑनलाइन सेवा ग्रामीणों को दी जाती है। प्रतिमाह मात्र छह हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है।
महंगाई में इतने कम मानदेय में पंचायत सहायकों को अपना जीवन-यापन करना मुश्किल हो रहा है, तो वह अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करेंगे। सभी ने मानदेय ग्राम निधि से हटाकर, राज्य सरकार की तरफ से दिए जाने, वृद्धि करते हुए मानदेय 26910 प्रतिमाह दिए जाने तथा अनुबंध प्रक्रिया समाप्त कर सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पंचायत सहायकों ने परिवार के लिए सुरक्षा बीमा के तहत आयुष्मान कार्ड योजना से जोड़े जाने की मांग उठाई। सभी को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाने एवं दुर्घटना बीमा का लाभ दिए जाने की मांग की। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार, अवनीश यदुवंशी, पुष्पा कुमारी,अर्चना देवी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें