फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसकर धान लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बाल-बाल बचे लोग

विज्ञापन
दुघर्टना को दावत:राबर्ट्सगंज हाइडिल मैदान के समीप जल निगम की ओर से पेयजल पाइप लाइन के लिए सड़क खो? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पुनर्गठन पेयजल योजना के तहत राबर्ट्सगंज नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम की तरफ से राबर्ट्सगंज नगर में पाइपलाइन बिछाने के लिए जगह-जगह खोदकर छोड़े गये गड्ढे दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। रविवार को दोपहर में हाइडिल मैदान के पास खोदे गए गड्ढे में धान लदा ट्रैक्टर-ट्राली फंसकर पलट गया। संयोग ही रहा कि घटना के वक्त आस-पास कोई नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

चतरा ब्लॉक के धंधरौल बांध से नगर में पानी सप्लाई के लिए महिला थाना से हाइडिल मैदान तक सड़क के दोनों तरफ गड्ढा खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है। हाइडिल मैदान से विकास नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर बीच में गड्ढा खोदा गया है। पाइपलाइन डालने के बाद मिट्टी डाल दिया गया है। रविवार को दोपहर करीब एक बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गुरु परासी निवासी विमलेश सिंह ट्रैक्टर-ट्राली पर धान लादकर हाट शाखा जा रहे थे। हाइडिल मैदान के समीप खोदे गए गड्ढे में ट्रैक्टर-ट्राली फंसकर पलट गया। ट्राली पर लदे बारे सड़क पर गिर गए। बोरा फटने से धान भी सड़क पर बिखर गया। उधर चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर जान बचाई। चालक ने बताया कि घटना के वक्त सड़क पर आसपास कोई नहीं था, इससे बड़ा हादसा नहीं हो सका। शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर-ट्राली को सीधा किया गया। बता दें कि रहवासी पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत कराने की मांग कई बार कर चुके हैं। बावजूद इसके मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें