फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 एल-2 हास्पिटल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कोविड-19 के संक्रमण से निपटने की तैयारियों से संबंधित विभागों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अमित पाल शर्मा ने मंत्री को अवगत कराया कि एल-2 हास्पिटल में एक ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना किये जाने के लिए मेडिकल कारपोरेशन की तरफ से फरवरी 2021 में कोयम्बटूर की फर्म को कार्यादेश जारी किया गया है। इसके स्थापना का काम 15 से 20 दिन में करा लिया जायेगा। इस प्लांट के स्थापित होने से 200 बेड के कोविड-19 एल-2 हास्पिटल को ऑक्सीजन की सुविधा जल्द उपलब्ध होने लगेगी।
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की तरफ से ऑक्सीजन जनरेटर के लिए एक प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जो तीन-चार दिनों में संचालित हो जायेगा। करहिया ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील करने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और शनिवार की देर रात तक 300 ऑक्सीजन सिलिंडर की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील हो जायेगा। बताया कि वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्लांट के मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द ही क्रियाशील कराकर 40 बेड को केंद्रीकृत ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। वहीं प्रभारी मंत्री ने जिले के दु़द्धी क्षेत्र के करहिया गांव में प्रतिदिन 300 ऑक्सीजन गैस सिलिंडर की क्षमता की यूनिट को जल्द से जल्द क्रियाशील करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने बताया कि एलोपैथ के अलावा आयुष एवं होमियोपैथ डाक्टरों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है और कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन जारी गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें