फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक खराब, 16 घंटे तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र के बैढन बीजपुर मार्ग पर लगा बालू लदे ट्रकों से लगा जाम - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सिरसोती बीजपुर-बैढ़न मार्ग पर रविवार की रात सड़क पर बालू लदा एक ओवरलोड ट्रक खराब हो गया जिससे बीजपुर बैढ़न बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। जाम में फंसे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जाम के चलते परियोजना में काम करने वाले श्रमिक, दोपहिया और चार पहिया चालक जाम में फंसे रहे। रोडवेज की कई बसें भी जाम में फंसी रही जिससे यात्रियों को जलालत झेलनी पड़ी। जाम में आड़े तिरछे खड़े सैकड़ों ट्रकों के कारण लगभग यह जाम ज्यादा परेशानी का सबब बन गया। स्थिति यह रही कि मध्यप्रदेश के गोभा से उत्तर प्रदेश के नेमना जंगल तक लगभग 15 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। सड़क की दोनों पटरियों पर वाहनों की बेतरतीब खड़े रहने से रविवार रात से सोमवार को पूरे दिन आवागमन बाधित रहा। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा से रेणुकूट बीजपुर मार्ग पर भीषण जाम के कारण लोग परेशान रहे। सबसे अधिक परेशानी जाम में फंसे छोटे बच्चों और बुजुर्गों को हुई। आएदिन जाम से बीजपुर पुनर्वास प्रथम को जोड़ने वाली सिंगल सड़क पर आबाद विस्थापित परेशान हो गए हैं। घर के सामने बेतरतीब ट्रकों के खड़े रहने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर नकटू में ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए टास्क फोर्स और खनिज विभाग का बैरियर तो लगा है लेकिन अभी भी ओवरलोड बालू ट्रकों का संचालन जारी है। ओवरलोड वाहनों के कारण आएदिन जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें