रॉबर्ट्सगंज बिजली निगम के एक्सईएन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे बिजली संविदा कर्मचारी संघ के प
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ जिला समिति सोनभद्र ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक्सईएन कार्यालय परिसर में सोमवार से धरना शुरू किया। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। संविदा कर्मचारियों ने बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने, हटाए गए कर्मचारियों को पुनः कार्य पर लेने, सभी उपकेंद्रों पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, दुर्घटनाग्रस्त कर्मचारियों को मुआवजा देने, सभी संविदा कर्मियों को पहचान पत्र जारी करने की मांग रखी।
नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार ने आरोप लगाया कि निगम में कार्यरत संविदा कर्मियों से सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए काम कराया जा रहा है, वहीं कई कर्मचारियों का वेतन भी रोका गया है। विद्युत वितरण खंड रॉबर्ट्सगंज और पिपरी में तैनात संविदा कर्मियों को बिना पूर्व सूचना के कार्य से हटा दिया गया। हाल ही में हुई दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए संघ ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस मौके पर मंडल सचिव नितेश मौर्या, जिला सचिव अभय पांडेय, हरिशंकर द्विवेदी, गिरेंद्र यादव, मुन्ना लाल, राजनारायण सिंह, रामप्रीत यादव, हेमंत त्रिपाठी, मोहन विश्वकर्मा, सद्दाम, अवधेश आदि र्मचारी शामिल रहे।