फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिकाओं का उत्पीड़न संगठन नहीं करेगा बर्दाश्त: कौसर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ सोनभद्र के एक वर्ष पूर्ण होने पर संगठन की वर्चुअल बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से कौसर जहां सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने शिक्षिकाओं के उत्पीड़न पर डटकर संघर्ष करने की बात कही।
विज्ञापन

महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या ने महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की कमान संभालने की जिम्मेदारी कौसर जहां सिद्दीकी को दी। इसके पूर्व वह जिला महामंत्री थीं। जिला महामंत्री कुंजलता त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष वर्षा वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कोमल साहू और जिला कोषाध्यक्ष सोनाली मजूमदार को चुना गया। नई टीम का गठन होने से जिले की शिक्षिकाओं में हर्ष है। शिक्षक राजेश पटेल, राजेश, वंदना, प्रज्ञा वैश्य, शिवशंकर, हिमांशु मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, विष्णुकांत, रामप्रसाद, परमशीला, विमलेश, अमीन गजाला, यास्मीन, सुमन भारती, नीलम गिरी, सुनील कांत, कमलेश गुप्ता, संगीता, परवीन बेगम, इशरत जहां गजाला, परवीन फोजिया बानो, आकांक्षा पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें