फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोत्तरी का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज में पेट्रोल में की गई वृद्धि के विरोध में बाइक पैदल चलाया और फिर साइकिल चलाकर कीमतों में बढ़ोत्तरी का विरोध किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच उसे हर मोर्चे पर विफल बताया और लगातार बढ़ती महंगाई की जिम्मेदार कहा।
विज्ञापन

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि करोना महामारी के बीच लगातार बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल के दाम से आम लोग परेशान हैं। खेती बारी के समय में दाम में बढ़ोत्तरी से किसान प्रभावित है। कोरोना जैसी महामारी पूरे देश में फैली हुई है। लोग अपना दैनिक जीवन भी साधारण रूप में नहीं बिता पा रहे हैं। खेती का समय है किसान ट्रैक्टर व पम्पिंग सेट का प्रयोग खेती में करते हैं। ऐसे में पेट्रोलियम पदार्थों का मूल्य बढ़ाकर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें