फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 15 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज ब्लॉक के ममुआं गांव के पडाव पर पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत में मलिया नदी से पांच गांवों में पिछले एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों के समक्ष पानी का गंभीर संकट हो गया है। जल निगम के अधिकारी भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन कर पानी आपूर्ति बहाल करने की मांग की।चेताया कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना देंगे। 
विज्ञापन


दुद्धी ब्लॉक के महुली, हीराचक, पतरिहा, पोलवा और फुलवार गांव में मलिया नदी से जल निगम पानी की आपूर्ति करता है। विभाग की लापरवाही के कारण पानी की सप्लाई सप्ताह भर से बंद है। इससे कूप में कचरा जमा हो गया है। उसकी सफाई न कर सप्लाई ही बंद कर दी गई है। ग्रामीण राजकिशोर, शेकरार अहमद, विवेक कनौजिया, नीरज कनौजिया, जोगिंदर, उदय गुप्ता, रमेश यादव  का कहना है कि पांच दिन से पानी की आपूर्ति ठप होने और टैंकर से समय से आपूर्ति न किये जाने के चलते बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं।

उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना देने की चेतावनी दी। अनिल कुमार, कमलेश कनौजिया, विनोद गुप्ता का कहना है कि पांच दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। इस मौके पर राजकिशोर, ओमप्रकाश, मनीष कुमार, दीनदयाल, दिरगज राम, मुकेश कुमार, विकास मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें