फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप हाउस की छत ढही बिजली उत्पादन ठप

Tue, 14 Jun 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी के रिहंद परियोजना के तृतीय स्टेज में सोमवार की रात नौ बजे राख निस्तारण पंप हाउस की निर्माणाधीन छत का पिलर ढह गया। इसके चलते राख निस्तारण का काम प्रभावित होने के कारण स्टेज तीन की पांच-पांच सौ मेगावाट की दोनों इकाइयां बंद कर दी गईं। हालात सामान्य होने में तीन से चार दिन का वक्त लगने की उम्मीद है। संयोग था कि घटना के कुछ देर पहले ही श्रमिक वहां से जा चुके थे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

  बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद के तीनों स्टेज (प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्टेज) में पांच-पांच सौ मेगावाट की दो-दो इकाइयां स्थित हैं। इन दिनों, स्टेज तीन के राख निस्तारण पंप हाउस (पाइपलाइन के जरिए ऐश बांध तक उत्सर्जित होने वाली राख को पहुंचाने का माध्यम) के छत का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पंप हाउस के चारों कोने पर पिलर का निर्माण किया गया था। बताते हैं कि सोमवार की रात अचानक से एक पिलर ढह गया और उसी के साथ निर्माणाधीन छत भी भरभराकर ढह गई।   इससे परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया। परियोजना प्रमुख के श्रीधर सहित अन्य अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और एनटीपीसी मुख्यालय वाकए की जानकारी देने के बाद, मलबा हटने तथा राख निस्तारण पंप हाउस दुरुस्त होने तक उत्पादन पर चल रहीं तीसरे स्टेज की दोनों इकाइयां बंद करा दी।
विज्ञापन
  एहतियातन राख निस्तारण के लिए लगे सभी बारह पंपों को भी निकाल लिया गया। इसके चलते लगभग एक हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन भी प्रभावित हो गया। अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एसके मूर्ति ने भी घटना की पुष्टि की। बताया कि तकनीकी टीम घटना के कारण की जांच कर रही है। मौके से मलबा हटाकर राख निस्तारण व्यवस्था भी दुरुस्त करने का काम चल रहा है। कोशिश है कि जल्द बंद की गई इकाइयों से उत्पादन शुरू कर दिया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें