अनपरा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना का राज्य मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग उत्तर प्रदेश रमाशंकर सिंह पटेल नौ मार्च को निरीक्षण करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर परियोजना प्रबंधन व प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है।
आठ मार्च को ऊर्जा मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल एक बजकर 40 मिनट पर ओबरा तापीय परियोजना व पिपरी परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना का निरीक्षण करेंगे। पांच पांच बजकर 15 मिनट पर राजेंद्र सिंह के आवास पर जाएंगे। उसके बाद अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित दामिनी अतिथि गृह में विश्राम करेंगे सुबह शक्तिनगर मां ज्वालामुखी का दर्शन करेंगे। अनपरा तापीय परियोजना के सीजीएम दीपक कुमार ने बताया कि इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनपरा परियोजना का भी निरीक्षण करेंगे। उम्मीद जतायी जा रही है कि लगभग 15 महीने से बंद अनपरा डी की सातवीं इकाई को शीघ्र चालू कराने को लेकर परियोजना के अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे।