शुक्रवार की सुबह जब कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे खेत पर गई तो सड़क से लगभग 15 मीटर दूरी पर उसे मृत हाल में पड़ा देख अवाक रह गए। पास में ही उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में पड़ी हुई थी। गांव के लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी रॉबर्ट्सगंज पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद परिवार वालों को जानकारी दी गई।
पिता रामधनी पाल को जैसे ही इसकी जानकारी हुई, उनकी हालत बेसुधों वाली हो गई। पीएम हाउस पहुंचने पर भी वह बेसुध हाल में पड़े हुए थे। जब भी घटना को लेकर कोई आस-पास चर्चा करता। वह बाबू-बाबू पुकारने लगते। पत्नी और मां की हालत बेसुधों वाली बनी हुई थी। परिवार और रिश्तेदारी के लोग ढांढस बंधाने में लगे हुए थे। देर तक पोस्टमार्टम हाउस और घर पर नात-रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों का जमावड़ा लगा रहा।
लोगों का कहना था कि सुबिंद काफी सरल स्वभाव का था। इस घटना ने जहां किशोर उम्र बेटे-बेटियों की परवरिश को लेकर परिवार के लोगों को चिंता में डाल दिया है। वहीं, मौके पर हादसा किस वाहन से और किन परिस्थितियों में हुआ, इसको लेकर भी चर्चाएं बनी रहीं। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।