फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 208 में सिर्फ 24 मामलों का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त डाॅ.मुथुकुमार स्वामी बी ने रॉबर्ट्सगंज तहसील में फरियादियों की समस्याओं को सुना तो वहीं डीएम बीएन सिंह ने घोरावल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या की सुनवाई की। चारों तहसील में आए 208 में से 24 मामले निस्तारित किए गए। इसमें मंडलायुक्त ने 11 और डीएम ने छह मामलों का निस्तारण कराया। ज्यादात्तर मामले जमीन विवाद से संबंधित थे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता का फीडबैक लेते हुए शिकायतों का निस्तारण करने पर जोर दिया। मंडलायुक्त और एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी ने रॉबर्ट्सगंज तहसील में जनसुनवाई की। 73 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर 8 मामले निस्तारित किए गये और तीन मामले मौके पर टीम भेजकर किया गया। शेष 62 मामले समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिए। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे। डीएम ने घोरावल में जनता की समस्याओं को सुना। शिकायतकर्ता नेत्रहीन पत्तू ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है। वह दोनों आंख से अंधा है।
उसके नाम से नेवारी में पांच विस्वा भूमि है, जिसे गलत तरीके से एक व्यक्ति ने वरासत करा दिया है। इस पर डीएम ने लेखपाल संतोष कुमार व तहसीलदार के पेशकार दिलीप गिरी से इस संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और फाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। फाइल प्रस्तुत नहीं किए जाने पर डीएम ने लेखपाल व तहसीलदार पेशकार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश एसडीएम राजेश सिंह को दिए। यहां 73 शिकायतें सुनते हुए, छह मामले निस्तारित किया गया।
विज्ञापन

ओबरा तहसील में एडीएम सहदेव मिश्र, एसडीएम विवेका कुमार सिंह और तहसीलदार सुशील कुमार के समक्ष 37 शिकायती पत्र आया। मौके पर छह मामले निस्तारित किए गए। इसी तरह दुद्धी तहसील में एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। यहां आए 25 शिकायतें में से सिर्फ एक का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें