फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जरहा गांव के समीप बृहस्पतिवार की रात को ट्रक और ऑटो में भिड़त हो गई। हादसे में आटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जरहा गांव में बीजपुर-रेनुकूट मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात गरज चमक के साथ भारी बारिश के दौरान ट्रक और टेंपो की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बभनी क्षेत्र के चपकी निवासी मृतक मोहन सोनी (42) पुत्र भगवान दास के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मोहन बृहस्पतिवार को टेंपो से जरहा गया था। वापस आते समय रात लगभग 10 बजे अजीर नदी के पास रेणुकूट की ओर से तेज गति से जा रहे ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में टेंपो चालक रामनरेश व मोहन सोनी को बभनी चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मोहन सोनी को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सूचना पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के अनुसार मुकदमा लिख कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फरार ट्रक और चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें