फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/अनपरा। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा के टोला राजो में रविवार को जमीन संबंधी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय वर्मा ने पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल भी की। प्रभारी निरीक्षक एसबी यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मारपीट में हुए सभी घायलों को धनवंतरी चिकित्सालय रिहंद नगर बीजपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। रविवार को वासिद खान (42) पुत्र मोहम्मद यार खान, जाहिर खां पुत्र मु. यार खान, वाहिद खान, साजिद खान, अलैकुन्ननिशा सभी अपने खेत की जुताई कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच इजराइल खान, अदउल खान, मुसर्किन खान, अब्दुल शमद खेत पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। जब प्रथम पक्ष ने गाली गलौज करने से मना किया तो लोग लाठी डंडा कुल्हाड़ी से मारपीट करना शुरू कर दिये। सभी को गंभीर चोटें आई।
वासिद खान की हालत गंभीर होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बैढ़न लगे जहां उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर यादव ने बताया कि मृतक के भाई जहीर खान की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्राधिकारी दुद्धी संजय कुमार वर्मा घटना की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें