रेणुकूट वन विभाग के वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटवाती टीम। स्रोत विभाग
रेणुकूट। वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने पिपरी रेंज के बेलहत्थी में लगभग एक हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराया। इस भूमि पर लंबे समय से वन माफिया विशुनधारी ने कब्जा कर रखा था।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार विशुनधारी के विरुद्ध वन अपराध के कुल 14 एच-2 प्रकरण दर्ज हैं। लगातार वन भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण विभाग ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। वन विभाग ने मुक्त कराई गई भूमि को आगामी पौधरोपण कार्यक्रम के लिए भी चिह्नित कर लिया है। संवाद