घोरावल। तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ हुई। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए एक-एक नामांकन पत्र खरीदे गए।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामकिंकर पाठक ने बताया कि इनामुल हक अंसारी ने अध्यक्ष पद और राजेश कुमार दुबे ने महामंत्री पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा है। दस मार्च तक नामांकन पत्र की बिक्री व जमा होगा। 11 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी की तिथि तय की है। 12 मार्च को वैध नामांकन पर्चे का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान 18 मार्च को होना है। मतदान के बाद मतगणना व परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। इस अवसर राजनारायण श्रीवास्तव, राजेंद्र पाठक, रामनयन मिश्रा इत्यादि रहे।