फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra Accident: मांगलिक कार्यक्रम से लौटते समय अनियंत्रित टेंपो पलटी, वृद्धा की मौत; परिवार के छह लोग घायल

Mon, 05 May 2025 08:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra Latest News: सोनभद्र जिले में बड़ा हादसा हुआ। मांगलिक कार्यक्रम से घर लौटते समय कुबरी पहाड़ी पर टैंपो पलटने से एक वृद्धा की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
हादसे की जानकारी देते क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र में मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रही टेंपो कुबरी की पहाड़ी के ढलान पर काली माता मंदिर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। इसमें एक 62 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के सरई थाना क्षेत्र की जमगड़ी निवासी कुसमतिया देवी पत्नी स्व. मटुकधारी देवी (62) वर्ष कुलडोमरी ग्राम पंचायत के डयनिया में अपने नातिन के अन्नप्राशन में परिवार के देवमति पत्नी लालबाबू (55), कुसुम पुत्री मनधारी (14), सीरा देवी पुत्री रघुवीर (14), सावीत्री पत्नी रामकरन (27), आशीष पुत्र शिव प्रसाद (14), रातरानी पत्नी शिवप्रसाद (35) के साथ आई थी। 

इसे भी पढ़ें; Bhadohi News: आवासीय विद्यालय की दो छात्राएं बाउंड्री फांदकर भागीं, 12 घंटे में लखनऊ से बरामद; अज्ञात पर केस
विज्ञापन


सोमवार को सभी टेंपो से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह कुबरी की पहाड़ी उतरकर काली माता मंदिर मोड़ पर पहुंचे। उसी समय टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में सभी टेंपो सवार घायल हो गए। लोगों ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: 14 माह से फरार लुटेरी दुल्हन गिरोह के बिचौलिए के घर होगी कुर्की, वारंट के बावजूद नहीं हो रहा हाजिर

सूचना पर डायल 112 की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने कुसमतिया देवी को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को इलाज कर उन्हे छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें