फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेड़ से लटकता मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा में वृद्ध ने संदिग्ध हाल में फांसी लगा ली। उसका शव घर से सौ मीटर दूर पलास के पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामपति बैगा (60) कुछ दिनों से परेशान था। वह बीमार रहता था। आर्थिक तंगी भी थी। मंगलवार को दोपहर बाद उसका पुत्र खेती कर घर लौटा तो फंदे पर पिता का शव देख चीख पड़ा। परिजन व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिहंद धन्वंतरि चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया। एसओ ने बताया कि वृद्ध ने बीमारी से ग्रसित होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें