विकास भवन में रॉबर्ट्सगंज तहसील के बी-पैक्स सचिवों की वसूली समीक्षा की समीक्षा करते एआर कोआपरेट
सोनभद्र। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सोनभद्र (एआर कोआपरेटिव) देवेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को विकास भवन मेंं रॉबर्ट्सगंज तहसील के बी-पैक्स सचिवों की वसूली समीक्षा की। सभी बी-पैक्स सचिवों से कहा कि खरीफ मांग का शत प्रतिशत 30 मई तक वसूल करें और 30 जून तक रबी की मांग शत प्रतिशत वसूल करना सुनिश्चित करें। इस दौरान ओईनी मिश्र बी-पैक्स के सचिव राजेश सिंह का कोई सूचना तथा जानकारी न होने के कारण वेतन रोकने के निर्देश दिये गये तथा निलंबन की कार्रवाई प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
रामपुर और चेरूई बी-पैक्स सचिवों को बैठक मेंं बकाया सूची लेकर न आने और विरोधाभासी सूचनाएं उपलब्ध कराने पर सहायक आयुक्त ने फटकार लगाई। भविष्य मेंं बैठकों मेंं पूरी तैयारी के साथ स्पष्ट सूचना लेकर आने की चेतावनी दी। बैठक में सचिव यूनियन के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने धान और गेंहू खरीद का विगत तीन वर्षो का कमीशन प्राप्त न होने की बात उठाते हुए कमीशन के जल्द भुगतान की मांग की। इस पर सहायक आयुक्त ने मुख्यालय को इस आशय का रिमाइंडर फिर भेजने करने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने सभी सचिवों को निर्देशित किया कि खाद का वितरण बगैर फार्मर आईडी के नहीं किया जाएगा।