फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल किया, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी पर कार्रवाई करने की जगह समझौता करना पीड़िता पर भारी पड़ गया है। आरोपी ने दो माह बाद अब छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है। हरकत में आई पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय लड़की पाॅलिटेक्निक की छात्रा है। करीब दो माह पूर्व उसके गांव के ही एक युवक ने उसकी फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। लड़की को तरह-तरह से ब्लैकमेल करने लगा। परिजनों के अनुसार वे मामले की शिकायत लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंचे थे। वहां पुलिस ने मामले में कार्रवाई न करके समझौता करा दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आरोपी ने उस दौरान फोटो को डिलिट कर दिया। दो माह बाद उसने एक बार फिर से छात्रा का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पीड़िता के पिता ने जब मामले में लड़के से ऐसा न करने की शिकायत की तो आरोपी और उसके एक दोस्त ने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। शिकायत पर लड़की और उसके पिता के अपहरण की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राम नगीना चौहान और उसके दोस्त अरविंद कुशवाहा पर धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी, मारपीट के आरोप में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें