फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आठ महीना में 965 लाख से बनकर तैयार हुआ ओबरा तहसील का भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवसृजित ओबरा तहसील अब अपने नए भवन में संचालित होगा। मंगलवार को नवनिर्मित तहसील भवन का लोकार्पण प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संजीव गोंड ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया। इस दौरान शिलापट्ट का अनावरण भी किया गया। लोकार्पण समारोह में संजीव गोंड ने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थर की संरचना नहीं, बल्कि ओबरा के उज्ज्वल भविष्य और प्रगति का प्रतीक है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाएं धरातल पर उतरें और आमजन को सीधा लाभ मिले। इस भवन से अब सभी प्रशासनिक कार्य संचालित होंगे, जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मंत्री ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने 4 सितंबर 2020 को ओबरा को तहसील की सौगात दी थी। लंबे समय तक तहसील अन्य भवन में संचालित होता रहा। प्रदेश सरकार ने तहसील भवन निर्माण के लिए 965.34 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी।
विज्ञापन

दो जून 2025 को निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो अब पूर्ण होकर जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसी परिसर में अनावासीय भवन का शिलान्यास भी किया गया है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों को आवास की सुविधा मिलेगी। नए भवन के संचालन से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को एक ही परिसर में राजस्व व न्यायिक सेवाएं उपलब्ध होंगी। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि ओबरा तहसील के लिए यह गौरव का क्षण है। भवन में तीन बड़े हाल बनाए गए हैं, जिससे लोगों को बैठने की बेहतर व्यवस्था मिलेगी। पास ही क्षेत्राधिकारी कार्यालय के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सीडीओ जागृति अवस्थी, ओबरा परियोजना के सीजीएम आरके अग्रवाल, एसडीएम विवेक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी, डाला बिल्ली क्रेशर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, ओबरा भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें