प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए बुधवार को जनपद स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साह से लिया। यह खिलाड़ी 29 जनवरी को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय मिर्जापुर के निर्देश पर जनपद स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सब जूनियर बालक वर्ग में नवनीत, हिमांशु, अमन, अनंत, आकाश, रौनक, अरविंद्र, सतीश, पवन और अमित को चुना गया है। वहीं बालिका वर्ग में अनुष्का, आंशी, आरूची, प्रतिमा, रितु, सुधा, पिंकी, जासमीन बानो, आंचल और नीतू का चयन किया गया है। ट्रायल के दौरान निर्णायक की भूमिका में सुनील यादव, सुभाष और जगदीश रावत मौजूद रहे। बताया कि मंडलीय चयन ट्रायल में 29 जनवरी को सोनभद्र की टीम भाग लेगी। चयनित टीम को आगामी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। प्रतियोगिता दो से पांच फरवरी और सात से दस फरवरी को क्रमशः लखनऊ और आगरा में आयोजित की जाएगी।