फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा परियोजना के पास झाड़ियों में लगी आग

Sun, 24 Apr 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
झाड़ियों में आग
विज्ञापन
 ओबरा परियोजना के पास डकहिया पहाड़ी के समीप राखी बंधी क्षेत्र में स्थित झाड़ियों एवं जंगली पेड़ पौधों में अज्ञात कारणों से रविवार की सुबह करीब दस बजे आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस्ती की ओर बढ़ने लगी। सूचना पर सीआईएसएफ की दो दमकल गाड़ियों के साथ फायरविंग के जवानों ने मौके पर पहुंच कर बुझाई।
विज्ञापन



आग लगने की सूचना पर एसआई पीपी राजन व अमर राम के नेतृत्व में दर्जनभर से ज्यादा फायर के जवानों ने डिप्टी कमांडेंट लज्जाराम के निर्देशन में आग पर काबू पाते हुए आग को बस्ती की ओर बढ़ने से रोका ही था कि तेज चल रही हवा के कारण करीब पांच सौ मीटर के क्षेत्र में भयंकर रूप से आग फैल गई, जिससे हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। मौजूद लोगों ने पुन: इसकी सूचना पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव तथा थानाध्यक्ष ओबरा अरविंद कुमार यादव सहित एसडीएम सदर कैलाश सिंह को दी।


सूचना मिलते ही पुलिस फायर की एक दमकल तथा डाला सीमेंट फैक्ट्री की एक दमकल मौके पर पहुंच कर आग को काबू करने में जुट गई। नगर पंचायत के आधा दर्जन तथा रमेश सिंह यादव व कन्हैयालाल जायसवाल सहित अन्य लोगों के कुछ छह पानी टैंकरों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान आग की जद में किसी का घर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें