राबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान में शनिवार को चार दिवसीय सोन कप फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। ओबरा ने चोपन और चुर्क ने परासी को हराया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक अविनाश कुशवाहा और विशिष्ट अतिथि एएसपी शंभूशरण यादव ने किया। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि खेलकूद को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
उद्घाटन मैच ओबरा और चोपन के बीच खेला गया। ओबरा ने दो गोल से जीत हासिल की। दूसरे मैच में चुर्क ने 3-2 से परासी को हराया।
रेफरी की भूमिका मकसूद आलम, अरशद और कमेंटेटर की एजाज खां सैलानी, नवल वाजपेयी, हसन हाशमी ने निभाई। इस मौके पर राजेश, संदीप सिंह चंदेल, राम सिंह, हनीफ मोहम्मद मौजूद रहे।