फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओबरा सी की दूसरी इकाई बंद, बिजली उत्पादन घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अक्तूबर के पहले दिन से ही बारिश के साथ मौसम में आई नरमी बरकरार है। इसके चलते बिजली की खपत में भी अच्छी-खासी गिरावट आई है। इसको देखते हुए ओबरा और अनपरा स्थिति बिजली घरों में लगातार तीसरे दिन थर्मल बैकिंग कराई गई।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से ही बिजली की मांग में गिरावट बनी हुई है। 30 सितंबर को जहां बिजली की मांग 30 हजार मेगावाट पर पहुंच गई। वहीं इस माह बिजली की मांग 22 से 24 हजार मेगावाट के बीच बनी हुई है। मंगलवार को भी अधिकतम बिजली की मांग 23 हजार मेगावाट दर्ज की गई।
दिन में बिजली की मांग महज 15 से 17 हजार मेगावाट के बीच बनी रही। इसको देखते हुए स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की तरफ से अनपरा बी, अनपरा सी, अनपरा डी, ओबरा बी, ओबरा सी में लगभग 1600 मेगावाट की थर्मल बैकिंग कराई गई।
विज्ञापन

समाचार दिए जाने तक 2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना से 1730, 2320 मेगावाट वाली ओबरा परियोजना से 1264 मेगावाट, 1200 मेगावाट वाली लैंको परियोजना से 849 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें