केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई आरएचएसटीपीपी रिहंद को एक और नया फायर टेंडर मिल गया। जिसे रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य अतिथि शांति जी जयदेव सीआईएसएफ महानिरीक्षक पूर्वी सेक्टर रांची और गोपाल दत्त कमांडेंट सीआईएसएफ़ समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फायर टेंडर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। फायर सेवाओं के लिए इससे पहले पांच फायर टेंडर मौजूद थे। एक नए फायर टेंडर को मिलाकर अब इसकी कुल संख्या छह हो गई। इससे एनटीपीसी रिहंद के संयंत्र के साथ-साथ संयत्र के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने से होने वाले नुकसानों को रोकने में मदद मिलेगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप कुमार इकाई प्रभारी, आलोक कुमार चौधरी सहायक कमांडेंट/अग्नि, एनटीपीसी संयंत्र के अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन, ब्रिज किशोर पांडेय, अपर महाप्रबंधक सेप्टी, जिम्मी जोसेफ, अपर महाप्रबंधक परिचालन आदि रहे।